Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एक हिंदू परिवार कानपुर में पलायन को मजबूर, कभी पत्थर मारकर तोड़े शीशे, कभी घर पर किया पथराव !

by Raju Chaurasia • August 6, 2022
Advertisement
Ad

कुछ दिन पहले हुई हिंसा के बाद हिंदुओं के पलायन की बात सामने आई थी। हलांकि इसको लेकर बाद में आधिकारिक बयान आए थे जिसमें पलायन करने की बात को गलत ठहराया गया था। एक बार फिर मोहर्रम के ठीक पहले मुस्लिम बाहुल्य इलाके में रहने वाले हिन्दू शख्स प्रताड़ित होकर पलायन को मजबूर है। रावतपुर गांव के रहमत नगर मुस्लिम बाहुल्य इलाके में रहने वाले हिन्दू शख्स ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि उसकी कार तोड़कर, घर में पथराव करने के साथ ही अलग-अलग तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे वो अब अपने घर से पलायन करने को मजबूर है। रावतपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

रावतपुर गांव के रहमत नगर में रहने वाले मनीष शुक्ला ने बताया कि मेरा घर मुस्लिम बाहुल्य आबादी के बीच है। 1 अगस्त की रात को घर के बाहर खड़ी कार पर पत्थर मारकर सभी शीशे तोड़ दिए गए। इससे पहले भी मेरे घर पर हमला और पथराव हो चुका है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

रावतपुर थाने में शुक्रवार को उन्होंने तहरीर दी और उसमे लिखा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह घर से पलायन करने के लिए मजबूर होंगे। एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि मनीष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जांच में आरोप सही मिलने पर प्रताड़ित करने वालों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

कल्याणपुर सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि मनीष के घर के आसपास कोई भी सीसीटीवी नहीं लगा है। जांच में परेशानी आ रही है। फिर भी इलाके के लोगों से पूछताछ करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित मनीष शुक्ला ने बताया कि मेरा पूरा परिवार इतना प्रताड़ित हो गया है कि अगर अब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो मैं अपने घर व इलाके से पलायन करने के लिए मजबूर हो रहा हूं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.