Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रक्षाबंधन से दो दिन पहले 11 साल के भाई की दर्दनाक मौत, बोला था-इस बार सरप्राइज गिफ्ट है तेरे लिए

by Raju Chaurasia • August 9, 2022
Advertisement
Ad

जयपुर । रक्षाबंधन पर 14 साल की गौरी खुश थी, ग्यारह साल के भाई के लिए राखी खरीदकर लाई थी। खुशी का कारण था कि भाई ने कहा था इस बार सरप्राइज गिफ्ट है दीदी तेरे लिए। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। गौरी के घर में अब रक्षाबंधन नहीं मनेगा। उसका एकलौता भाई आज सवेरे पानी के होद में मृत मिला। उसके साथ ही उसका बचपन का दोस्त भी डूबा था। दोनो के शव जब घर लाए गए तो कोहराम मच गया। पूरी कॉलोनी में शायह ही कोई ऐसा हो जिसकी आंखें नम नहीं हुई हो। घटना जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में स्थित अमर विहार कॉलोनी की है।

दरअसल अमर विहार कॉलोनी में रहने वाला दस साल का आशु और ग्यारह साल का उसका खास दोस्त चंदन सोमवार, 8 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले थे। माता पिता को कहकर गए थे कि बस अभी आ रहे हैं, बाहर ही खेल रहे हैं। दोनो के घर आमने सामने ही हैं। परिवार को भी लगा हर रोज की तरह कुछ देर खेलकर लौट आएंगे। लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। कुछ घंटे तक नहीं लौटे तो परिवार ने तलाश करना शुरु किया।

दोनों मासूमों को परिवार वालों के तलाश के बाद भी नहीं मिलें तो शाम होते होते पुलिस भी उनको खोजने में साथ हो गई। पूरी रात सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया, तब मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे किसी ने पुलिस को बताया कि अमर विहार कॉलोनी के नजदीक ही एक खाली प्लॉट में दो बच्चों की लाशें पड़ी हैं। पुलिस पहुंची तो वहीं दिखा जिसका डर था। आशु और चंदन की लाश पानी के होद में डूबी थी। पुलिस ने बताया कि खाली प्लॉट के नजदीक ही करीब चार से पांच फीट गहरा एक गड्ढा था। उसमें बारिश का पानी भरा था और दलदल हो गई थी। दोनो बच्चे उसमें डूब गए। दोनो के शवों के बारे में जब परिजनों को बताया तो दोनो की माएं बेसुध हो गई। दोनो के शवों को एक साथ अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.