फिरोजपुर (पंजाब)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक कार तेज स्पीड के साथ भीड़-भाड़ वाले बाजार में चल रही है, जबकि पीछे पुलिस की एक जीप उसका पीछा कर रही है। यह सीन हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल की मशहूर फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस के एक दृश्य जैसा लग रहा है, मगर वास्तव में ऐसा है नहीं। https://twitter.com/Gagan4344/status/1556700139971956736?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1556700139971956736%7Ctwgr%5Ec3f006c434ef82afe0426f23d2ba52444fb974ee%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fstatic.asianetnews.com%2Ftwitter-iframe%2Fshow.html%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FGagan4344%2Fstatus%2F1556700139971956736%3Fref_src%3Dtwsrc5Etfw यह पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक भीड़-भाड़ वाले बाजार का रियल सीन है, जहां सोमवार को पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हुई, जो सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में भाग रहे थे। पुलिस से सामना होने पर उन्होंने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस की जीप ने उनका पीछा शुरू किया और बाजार में जाकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, मगर अपराधियों ने कार रोकने की जगह स्पीड और बढ़ा दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद कार में दो लोग सवार थे। पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी और कार दिखने के बाद उसे रोकने का इशारा किया, मगर कार सवार रूकने के बजाय तेज स्पीड में भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है बाजार में पहुंचने पर भी कार नहीं रूकी तो पुलिस ने टक्कर मारकर उसे रोकना चाहा, मगर कार सवार भागते रहे। टक्कर से स्कूटी सवार महिला गिर गई और लोग हैरान रह गए कि आखिर हुआ क्या। तभी पीछे पुलिस की जीप से एक पुलिसकर्मी उतरता है कार सवार पर गोली चलाता है, मगर कार का ड्राइवर रूकने के बजाय तब भी भागता रहा। हालांकि, तब तक टक्कर की वजह से कार का बंपर टूट चुका था और स्पीड भी कम हुई थी। कार सवार को भागता देख एक बार फिर पुलिसकर्मी अपनी जीप में बैठे और उसका पीछा करने लगे। इसके बाद कार के टायरों पर गोली चलाकर इसे पंचर किया। मगर कार सवार पंचर टायर पर भी भागता रहा। हालांकि, करीब दस किलोमीटर दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों युवक के पास से दस ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपियों के नाम राजबीर और मान हैं।