Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सीएम योगी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत

by Raju Chaurasia • August 13, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर तिरंगा झंडा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर दी। इसके साथ ही उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रदेशवासियों का आह्वान क‍िया है और इस महोत्सव में जनता से भागीदार बनने की अपील भी की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 4.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में अगले तीन दिनों तक हर घर तिरंगा लहराएगा। राज्य सरकार ने आज से 14 और 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा के प्रिय देश वासियो देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक भी है। आइए, 13 से 15 अगस्त तक Har Ghar Tiranga अभियान से जुड़कर, हम भी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराकर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में भागीदार बनें, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से जुड़ें। जय हिंद!

यूपी की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार का प्रयास है कि राष्ट्र गौरव के इस पर्व में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी हो। इसल‍िए मुख्‍यमंत्री योगी ने प्रदेश की जनता से अपील की है क‍ि इस अभ‍ियान में अध‍िक से अध‍िक शाम‍िल हों। आजादी का अमृत महोत्सव भारत के ज्ञात व अज्ञात लोगों को समर्पित है। जिन्होंने न केवल देश को अपनी विकासवादी यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि पीएम मोदी ने 12 मार्च, 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आजादी के अमृत महोसत्व का उद्घाटन किया था। इसी दिन माहात्मा गांधी ने ‘नमक सत्याग्रह’ की शुरुआत की थी। यह महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.