Fri, Jun 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आजादी का अमृत महोत्सवः तस्वीरों में देखें देशभक्ति का जुनून, देश के हर कोने में फहराया तिंरगा

by Raju Chaurasia • August 13, 2022

आजादी का अमृत महोत्सवः तस्वीरों में देखें देशभक्ति का जुनून, देश के हर कोने में फहराया तिंरगा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर में देश में इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके साथ-साथ ही हर घर तिरंगा अभियान में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। आम से लेकर खास तक सभी अपने घरों में तिंरगा झंडा फहराकर उसे सलामी दे रहे हैं। 15 अगस्त से पहले देश के हर कोने में तिंरगा फहराया जा रहा है। महाराष्ट्र हो या फिर दिल्ली हर कोई अपने-घरों में तिरंगा फहराया रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर लोग अपने घरों में तिरंगा फहराएं। इसके साथ ही सोशल मीडिया की प्रोफाइल फोटो में भी तिरंगा लगाएं।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेद्र फडणवीस ने आजादी के अमृत महोत्सव और हर-घर तिरंगा अभियान के दौरान तिंरगा फहराया।

 मुंबई में शुक्रवार को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर  बांद्रा वर्ली सी लिंक तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) स्वतंत्रता के 75 साल के जश्न में शुक्रवार को तिरंगे की रोशनी में दिखाई दी।

मुंबई भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह में बांद्रा वर्ली सी लिंक तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा।

स्वतंत्रता दिवस से पहले, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के हिस्से के रूप में हुमायूं का मकबरा को तिरंगे की रोशनी में रंगा हुआ दिखाई दिया।

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ नई दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

नई दिल्ली में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज पर एक सैन्य हेलीकॉप्टर ने फूलों की बौछार की।

प्रयागराज में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेने के दौरान छात्र राष्ट्रीय ध्वज लेकर पहुंचे।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह अद्वैत आश्रम, मायावती के प्रांगण में आश्रम के सेवा दल के साथ “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली।

साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपने घर में तिरंगा फहराया। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी। और लोगों से तिरंगा फहराने की अपील भी की।

सूरत में स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ मार्च के दौरान एक युवा मुस्लिम लड़के ने तिरंगा फहाराया। इस दौरान वो रैली में भी शामिल हुआ।

पटना में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर एनसीसी कैडेट ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

मुंबई में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के दौरान मरीन ड्राइव पर शुक्रवार को महिलाओं के द्वारा आयोजित शांति यात्रा।

 बेंगलुरु के चामराजपेट ईदगाह मैदान में स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान स्कूली छात्रों ने तिरंगा लेकर रैली निकाली।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.