Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पांच साल छोटे क्रिकेटर के साथ डिनर पर दिखीं सारा अली खान, वीडियो हुआ वायरल

by Raju Chaurasia • August 30, 2022
Advertisement
Ad

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक क्रिकेटर के साथ एक रेस्टोरेंट में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में सारा को क्रिकेटर के साथ एक राउंड टेबल पर बैठे और खाने का ऑर्डर करते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा है कि क्या सारा इस क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि यह कौन क्रिकेटर हैं और सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देखकर कैसे कमेंट कर रहे हैं….

दरअसल, सारा जिस क्रिकेटर के साथ नजर आ रही हैं, वे और कोई नहीं बल्कि 22 साल के भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेटर शुभमन गिल हैं। शुभमन पंजाब के लिए खेलते हैं। 2019 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है। वे भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं।

एक इंटरनेट यूजर ने सारा अली खान और शुभमन गिल के डिनर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें सारा को पिंक ड्रेस और शुभमन को कैजुअल व्हाइट और ग्रीन शर्ट में देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए इसे कैप्शन दिया गया है, “शुभमन गिल डेट सारा अली खान को कर रहा था और हम किसी और ही सारा को लपेट रहे थे।”

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “एक क्रिकेटर की बेटी (सारा तेंदुलकर) से एक क्रिकेटर की पोती (सारा अली खान) तक पहुंचने में शुभमन गिल को बड़ा लंबा रास्ता तय करना पड़ा।” एक यूजर का कमेंट है, “गिल सारा के साथ जुनूनी है।” एक यूजर ने लिखा है, “शुभमन गिल सारा तेंदुलकर से सारा अली खान पर मूव कर गए। प्लीज कोई उन्हें बता दो कि ‘सारे जहां से अच्छा’ होता है, ‘सारा जहां से अच्छी नहीं।” एक यूजर ने लिखा है, “शुभमन गिल बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ नजर आए। चक्कर क्या है भाई?”

Sara Ali Khan Spotted On Dinner With Cricketer Shubhman Gill, Internet Users Are Assuming Them As Couple GGA

इससे पहले शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ रहा था। लेकिन सारा अली खान के साथ डिनर की तस्वीर देख लोग उन्हें कपल के तौर पर देख रहे हैं।

27 साल की सारा अली खान उम्र में शुभमन से 5 साल बड़ी हैं। वे इससे पहले अभिनेता कार्तिक आर्यन को डेट कर चुकी हैं। फिल्म ‘लव आज कल’ के सेट पर उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी और इस फिल्म की रिलीज के साथ ही उनका ब्रेकअप हो गया था।

हालांकि, उस वक्त भी किसी ने इस बात को खुलकर स्वीकार नहीं किया था और इस बार भी सारा या शुभमन की ओर से फिलहाल कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.