Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

स्कूल कांडः गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए जीतू दादा बने इस लड़के ने टीचर के लिए प्राण

by Raju Chaurasia • September 3, 2022
Advertisement
Ad

बांग्लादेश में यह कांड चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोपी ने अपने स्कूल हाजी यूनुस अली स्कूल और कॉलेज की एक लड़की को इम्प्रेस करने के लिए अपने टीचर उत्पल कुमार सरकार को क्रिकेट स्टंप से इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई। यह मामला लोकल मीडिया में तूल पकड़ गया था। लिहाजा आरोपी को पकड़ने पुलिस को ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई करनी पड़ी। त्।ठ ने गुरुवार को ढाका में अपने मीडिया सेंटर में जीतू की गिरफ्तारी और मामले की जांच में प्रोग्रेस के बारे में मीडिया को जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। त्।ठ लीगल एंड मीडिया विंग के डायरेक्टर खांडाकर अल मोइन ने कहा कि एलीट पुलिस यूनिट ने बुधवार शाम गाजीपुर के श्रीपुर उपजिला से जीतू उर्फ ​​जीतू दादा को गिरफ्तार किया।

जीतू द्वारा 25 जून को क्रिकेट स्टंप से मारने के बाद घायल हुए उत्पल कुमार की 27 जून की सुबह करीब 5रू15 बजे सावर इनाम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वह पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के लेक्चरर और कॉलेज में अनुशासन समिति के चेयरमैन थे। उनके भाई ने आशुलिया थाने में मामला दर्ज कराया था।

आरएबी लीगल एंड मीडिया विंग के डायरेक्टर खांडाकर अल मोइन ने कहा कि घटना से कुछ दिन पहले उत्पल ने जीतू को स्कूल की एक छात्रा के साथ घूमने से मना किया था। इसी बात को लेकर जीतू उन पर भड़क गया था। फिर उसने लड़की को अपनी वीरता दिखाने के लिए उत्पल पर हमला करने की योजना बनाई।

आरएबी अधिकारी ने कहा कि जीतू ने स्कूल में एक क्रिकेट स्टंप छिपा रखा था और उत्पल को मारने के मौके का इंतजार कर रहा था। जीतू ने गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान उत्पल को स्कूल के मैदान के एक कोने पर खड़ा देखा और स्टंप से उन पर हमल कर दिया। इससे वोगंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उत्पल को एक स्थानीय अस्पताल और बाद में इनाम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जीतू स्कूल में दसवीं का छात्र रहा है। जीतू अनुशासनहीन छात्र के रूप में कुख्यात रहा है। उस पर स्कूल का अनुशासन तोड़ने और स्कूल कैम्पस में मारपीट करने के कई आरोप हैं। जीतू कक्षा में या स्कूल जाते समय छात्राओं को छेड़ता था। आरएबी के सीनियर अधिकारी ने कहा कि जीतू ने इलाके में प्रभुत्व स्थापित करने के लिए एक टीन गैंग बनाया था। अगर कोई उसके परिवार से शिकायत करता, तो वह अपने गैंग के साथ उन पर हमला कर देता था। घटना के बाद अशरफुल इस्लाम जीतू को स्कूल से निकाल दिया गया है।

इस मामले को लेकर जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हुआ था। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों छात्रों और शिक्षकों ने उत्पल के हत्यारे जीतू को फांसी की सजा की मांग को लेकर सावर बस स्टैंड क्षेत्र में मानव श्रृंखला बनाई थी। इसी मामले को लेकर बांग्लादेश में यूनिसेफ के रिप्रेजेंटेटिव शेल्डन येट ने कहा था कि शिक्षकों पर हमले शिक्षा पर हमला है। अगर हम शिक्षकों को हिंसा से बचाने में विफल रहते हैं, तो इसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ेगा। येट ने कहा कि यूनिसेफ बांग्लादेश में शिक्षकों पर हालिया सिलसिलेवार हमलों को लेकर काफी चिंतित है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.