Thu, Oct 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन में 23 अक्टूबर से शुरू होगा 14 दिवसीय भव्य श्री रामलीला महोत्सव; रंगनाथ मंदिर के मैदान में हुआ भूमि पूजन

by Tarun Bhardwaj • October 15, 2026
A grand 14-day Shri Ramlila festival will begin in Vrindavan on October 23

वृंदावन में 23 अक्टूबर से शुरू होगा 14 दिवसीय भव्य श्री रामलीला महोत्सव; रंगनाथ मंदिर के मैदान में हुआ भूमि पूजन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। श्री रामलीला कमेटी वृंदावन के तत्वावधान में आगामी 23 अक्टूबर से 14 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाने वाला है। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा मैदान पर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार और मुहूर्त के साथ हुआ भूमि पूजन

महोत्सव के आयोजन से पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों ने रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा मैदान पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया, जिसकी शुरुआत मुहूर्त के अनुसार आचार्य सुधीर कांत शास्त्री के आचार्यत्व में हुई, जिसमें सर्वप्रथम प्रथम पूज्य गणेश जी का आह्वान कर पूजन किया गया और इसके बाद नवग्रह, षोडश मातृका तथा पंडाल के लिए बल्ली (खंभे) का पूजन संपन्न हुआ, वहीं अंत में भगवान श्री राम, माता जानकी और संकटमोचन हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना कर आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की गई।

सवा सौ साल पुराना है इतिहास

संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि वृंदावन की रामलीला का इतिहास सवा सौ साल से भी अधिक पुराना है। पहले यह पारंपरिक आयोजन रंगनाथ मंदिर के कटरा में किया जाता था, लेकिन पिछले 5 वर्षों से इसे रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा के विशाल मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

शारदीय नवरात्र में देवी-देवताओं का आह्वान

महामंत्री अनिल गौतम और उपाध्यक्ष बंशी तिवारी ने बताया कि श्री रामलीला का आयोजन सकुशल और निर्विघ्न हो, इसके लिए शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सभी देवी-देवताओं का पूजन किया गया है। कमेटी का प्रयास है कि इस वर्ष का रामलीला महोत्सव पिछले सभी वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य और आकर्षण का केंद्र बने।

इस अवसर पर अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, अनिल गौतम, बंशी तिवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दीक्षित, शुभम अग्रवाल, आलौकिक शर्मा, नीरज गौतम, गोविंद खंडेलवाल, अजय अग्रवाल, आशीष ठाकुर, आनंद गुप्ता, पलाश अग्रवाल, आनंद शर्मा, ठाकुर कालीचरण सिंह, अशोक यादव, सुरेश मूर्ति वाले, आलोक अग्रवाल, हिमांशु बंसल, पवन गौतम और कृष्णकुमार गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Asian Games 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात, कहा- ‘यह नए भारत की सशक्त तस्वीर है’

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

पाकिस्तान के पेशावर में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का सिनेमाघरों में धमाकेदार आगाज; धनुष ने बताया ‘मस्ट वॉच ब्लॉकबस्टर 1 नवंबर से मोबाइल पर बिना Truecaller के दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम नीला ड्रम हत्याकांड में दोषियों को सजा के बाद फिर चर्चा में आई मथुरा जिला जेल मथुरा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा मथुरा में 23 अक्टूबर से शुरू होगा ‘ब्रज रज उत्सव-2026’ गे एप के जरिए 16 साल के किशोर का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बांकेबिहारी मंदिर में प्रसाद और फूलमाला फेंकने पर पूर्ण प्रतिबंध; व्यवस्था सुधार के लिए कमेटियां गठित