Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हंगामा: एक महिला टीचर प्रेमी के साथ होटल में पकड़ी, पति पर लगाए गंभीर आरोप

by Raju Chaurasia • September 16, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बदायूं के इंदिरा चौक में एक विवाहित महिला शिक्षका को उसके शिक्षक प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। इनको किसी और ने नहीं बल्कि महिला शिक्षका के पति और सास ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि महिला के पति और सास को काफी दिनों से शक था कि उसका कहीं और प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके बाद महिला की सास और पति ने उसे उसके प्रेमी के साथ एक होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि महिला की चोरी खुलने के बाद उसने जमकर हंगामा काटना शुरुकर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सभी को लेकर थाने आ गई। थाने पहुंचने के बाद महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए उसके साथ जाने से मना कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले सुल्तानपुर निवासी महिला का विवाह जौनपुर के एक युवक से हुआ था। महिला बेसिक स्कूल की शिक्षका है। शादी के बाद बदायूं जिले के एक प्राइमरी स्कूल में उसकी तैनाती हो गई।

इसी दौरान महिला शिक्षिका की फेसबुक पर बदायूं में ही नौकरी कर रहे एक शिक्षक से दोस्ती हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति उसके साथ नहीं रहता था। दंपति के बीच मनमुटाव भी चल रहा था। शिक्षक से दोस्ती होने के दौरान उनकी बातचीत होन लगी। यह दोस्ती धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। जब इस बात की जानकारी महिला के पति और सास को लगी तो वह बीते गुरुवार शाम बदायूं पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पता लगाया कि महिला शिक्षिका अपने प्रेमी के साथ किस होटल में रुकती है।

इसके बाद शिक्षिका के पति और सास ने उसे प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। सास और पति को देख महिला हंगामा करने लगी। इसके बाद होटल के मालिक ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस उनको सिविल लाइंस कोतवाली ले आई। जिसके बाद महिला शिक्षिका ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके साथ रहने से इंकार कर दिया। काफी समझाए जाने के बाद भी युवती नहीं मानी और कहने लगी कि वह एक टीचर है और उसे इस बात को समझने का विवेक है कि वह क्या फैसला कर रही है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.