Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बिग बॉस: साजिद खान पर फिर शुरू हुई Me Too आरोपों की बौछार, ‘बेघर’ करने की मांग ने पकड़ा जोर

by यूनिक समय • October 13, 2022
Advertisement
Ad

टीवी का मोस्ट फेवरेट रियलिटी शो बिग बॉस  को शुरू हुए महज 10 दिन ही हुए है। ऐसे में यह शो काफी लोकप्रिय साबित हो रहा है। एक तरह जहां नए सीजन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। तो वहीं, दूसरी और इस शो में नजर आए रहे Me Too आरोपी साजिद खान को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आम जनता से लेकर कई फिल्मी सितारें शो से साजिद खान को बाहर करने की मांग कर रहे हैं। जब से साजिद की एंट्री हुई है, तभी से एक के बाद सेलेब्रिटी सामने आकर उनकी गंदी हरकतों का पर्दाफाश करती नजर आ रही हैं।

साजिद के खिलाफ फिर सोना महापात्रा ने उठाई आवाज

बॉलीवुड की जानी मानी प्लेबैक सिंगर सोना मोहपात्रा अपने गानों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हमेशा खुलकर बोलने वाली सोना ने अब तक कई ऐसी सनसनीखेज बातें कही हैं जिन पर जमकर विवाद हो चुका है। इसी बीच बिग बॉस 16 में नजर आ रहे साजिद खान के खिलाफ उन्होंने अपनी आवाज उठाई है।

शर्लिन चोपड़ा ने कहा बिग बॉस के घर से निकाले बाहर

इस लिस्ट में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का नाम भी शामिल है। वहीं, अब शर्लिन चोपड़ा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान से स्टैंड लेने की बात कही है और साजिद को बिग बॉस के घर से बाहर निकालने की भी मांग की है।

कनिष्का ने साजिद पर लगाए गंभीर आरोप

दीया और बाती में नजर आ चुकी एक्ट्रेस कनिष्का सोनी  ने भी साजिद को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौथा वीडियो शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टर साजिद की गंदी हरकतों के बारे में खुलकर बात की है।

साजिद खान को लेकर मंदाना ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मी टू विवाद में मंदाना करीमी ने साजिद पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। वहीं अब बिग बॉस के घर में डायरेक्टर को देख अभिनेत्री इतनी आहत हुई हैं कि उन्होंने बॉलीवुड ही छोड़ने का ऐलान कर दिया।

स्वाति मालीवाल ने साजिद के खिलाफ लिखा था पत्र

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने साजिद को रियलिटी शो बिग बास से हटाने की मांग की थी, जिसके बाद से उन्हें दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं।

मीटू मूवमेंट के दौरान कई महिलाओं ने लगाया आरोप

साल 2018 में भारत में मीटू मूवमेंट चला था जिसमे लगभग 9 से 10 महिलाओं ने साजिद खान के खिलाफ शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें फिल्म ‘हाउसफुल 4’ से बाहर कर दिया गया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.