Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

देश में मास्क पहनना और कोविड मानकों का पालन जारी रहेगा

by यूनिक समय • October 19, 2022
Face-Mask

देश में मास्क पहनना और कोविड मानकों का पालन जारी रहेगा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सूत्रों ने बताया, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने समीक्षा बैठक की, अधिकारियों की टीम ने निगरानी और जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने की सिफारिश की
देश में कोविड-19 के ओमिक्रोन के नए वेरिएंट मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सूत्रों ने बताया कि इसमें मास्क लगाने और कोविड मानकों का पालन करने का निर्णय लिया गया।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में नीति आयोग के स्वास्थ्य सचिव डॉ. वीके पाल और अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रमुख तथा मंत्रालय के वरष्ठि अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने निगरानी और जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने की सिफारिश की। बता दें कि महाराष्ट्र में एसएआरएस-सीओवी-2 वायरस के ओमिक्रोन संस्करण का एक नया उप-संस्करण मिला है। यह वेरिएंट केरल सहित भारत के कुछ हिस्सों में भी मिला है। इसके साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रोन बीए.2.3.20 और बीक्यू.1 वेरिएंट के अन्य सब-वेरिएंट मिले हैं। देश में पहली बार पुणे में एक मरीज के नमूने से इस वेरिएंट का पता सोमवार को चला। यह बहुत तेजी से फैलता है। देश में त्योहारी सीजन चल रहा है और बाजारों तथा अन्य स्थानों पर अपेक्षाकृत भीड़ ज्यादा है। इसको देखते हुए आम जनता से सतर्कता बरतने और कोविड मानकों का पालन करने को कहा गया है। उन्होंने बाजार में उपलब्ध संबंधित दवाइयों और आपूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को कोविड टीका देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.