Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का आरोपित दीपक टीनू राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस की हिरासत से हुआ था फरार

by यूनिक समय • October 19, 2022
deepak tinu

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का आरोपित दीपक टीनू राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस की हिरासत से हुआ था फरार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपित दीपक टीनू को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपक टीनू 1 अक्टूबर को पंजाब पुलिस के एएसआइ के घर से फरार हो गया था।

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के फरार आरोपित गैंगस्टर दीपक टीनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीनू को राजस्थान में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा है। टीनू 1 अक्टूबर को मानसा के सीआइए इंचार्ज प्रितपाल के सरकारी आवास से फरार हुआ था। प्रितपाल उसे उसकी गर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए ले गया था।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी ने बताया कि लारेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य दीपक टीनू मनसा पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। मूसेवाला की हत्या में उसकी भूमिका थी। हमारी टीमों ने विभिन्न राज्यों में कार्रवाई की। उसे केकरी, अजमेर से गिरफ्तार किया गया था, हमने उसके पास से 5 ग्रेनेड और 2 पिस्तौल बरामद किए हैं।

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दीपक टीनू विदेश भाग गया है। पुलिस केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर एयरपोर्ट का रिकार्ड चेक कर रही थी पिछले दिनों कहां कहां से कौन कौर विदेश गया। टीनू सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में नामजद है।

टीनू की गर्लफ्रेंड जतिंदर कौर ने खुलासा किया था कि वह राजस्थान में आखिरी बार मिले तो उसे मालद्वीप की टिकट दी थी। जतिंदर कौर को दीपक टीनू ने विदेश भागने की बात कही थी। हालांकि वह विदेश भागने में सफल नहीं रहा।

दीपक टीनू प्रितपाल के घर से अपनी गर्लफ्रेंड की कार में भागा था। इसके बाद टीनू ने अपनी गर्लफ्रेंड को भी झांसे में लिया और उसे मालद्वीप पहुंचने के लिए कहा, बाद में मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा। जहां दीपक की गर्लफ्रेंड को काबू कर लिया गया था।

दीपक टीनू के फरार होने के मामले में पुलिस अब तक उसकी गर्लफ्रेंड के अलावा लुधियाना के जिम मालिक व दो और लोगों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। जिम मालिंक ने उसकी भागने में मदद की थी। पुलिस ने आरोपितों से एक ब्लैक स्कोडा कार भी बरामद की थी। इसी कार से टीनू को भगाया गया था

गिरफ्तार लोगों में लुधियाना निवासी कुलदीप सिंह उर्फ ​​कोहली, राजवीर सिंह उर्फ ​​कजामा और राजिंदर सिंह उर्फ ​​गोरा शामिल हैं। कुलदीप कोहली जिम मालिक है। इन लोगों की गिरफ्तारी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और विशेष जांच दल पंजाब पुलिस की एसआइटी ने लुधियाना से की थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.