पीएम मोदी का काफिला सड़क से गुजर रहा था। इस दौरान देखा गया कि पीएम मोदी ने एक एंबुलेंस को जगह देने के लिए अपने काफिले को रुकवा दिया। पीएम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी का काफिला सड़क से गुजर रहा था। इस दौरान देखा गया कि पीएम मोदी ने एक एंबुलेंस को जगह देने के लिए अपने काफिले को रुकवा दिया। पीएम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी का काफिला रुका हुआ है और वहां से एंबुलेंस गुजर रही है। https://twitter.com/i/status/1590263321571184640 कहां जा रहे थे पीएम? पीएम मोदी हिमाचल के हमीरपुर की रैली में जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एंबुलेंस आ गया। पीएम ने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए अपने काफिले को रुकवा लिया और एंबुलेंस को जाने के लिए जगह दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोग शेयर कर रहे हैं। गुजरात में भी रुकवा दिया था काफिला पीएम मोदी की यह संवेदनशीलता गुजरात में भी पिछले महीने देखी गई थी। पीएम ने अहमदाबाद से गांधीनगर जाते समय रास्ते में एक एंबुलेंस को देखा तो तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया था। उस वक्त भी पीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुआ था।