Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जेठालाल के बापूजी का शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

by Raju Chaurasia • November 18, 2022
Advertisement
Ad

मुंबई। मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट से एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल में चंपक चाचा का रोल प्ले करने वाले अमित भट्ट हादसे का शिकार हो गए हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग के दौरान अमित को चोट लगी और डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। वो फिलहाल शो की शूटिंग नहीं कर रहे हैं। बता दें कि सीरियल में अमित, जेठालाल यानी दिलीप जोशी के पिता का किरदार निभा रहे हैं। शो में बाप-बेटे के बीच अक्सर नोंक-झोंक देखने को मिलती रहती है। शो से चंपकलाल की बहू दयाबेन यानी दिशा वकाणी लंबे समय से गायब है। मेकर्स उन्हें वापस लाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि यदि दिशा जल्दी नहीं लौटी तो उन्हें रिप्लेस कर दिया जाएगा।

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो तारक मेहता.. सीरियल के एक सीन के लिए अमित भट्ट को भागना था, लेकिन भागते वक्त उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गए। इसकी वजह से ही उन्हें काफी चोट लगी। हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका ट्रीटमेंट करने के बाद उन्हें रिलीव कर दिया और बेड रेस्ट करने की सलाह दी। इतना ही नहीं शो के मेकर्स ने भी अमित को कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। वहीं, सीरियल की स्टारकास्ट भी अमित के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रही है।

आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल लगातार 14 साल से जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरियल को सबसे लंबे चलने वाले सीरियलों में माना जाता है। ये सीरियल घर-घर में फेमस है। इसके गर किरदारको लोग खूब पसंद करते हैं। वैसे, सबसे ज्यादा फेमस किरदार जेठालाल है, जिसे दिलीप जोशी प्ले कर रहे हैं। बता दें कि दिलीप इस शो से शुरू से ही जुड़े हैं।

हाल ही में सीरियल के 14 साल पूरे होने पर जश्न मनाया गया था, जिसमें पूरी स्टारकास्ट ने मिलकर खूब धमाल मचाया था। वैसे, आपको बता दें कि इस सीरियल से जुड़े कई पुराने स्टार्स इसे छोड़कर जा चुके हैं। दयाबेन का रोल प्ले करने वाली दिशा वकाणी तो सालों से सीरियल में नजर नहीं आई है। फैन्स उनके लौटने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.