Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

तिहाड़ में आप दरबारी: सत्येंद्र जैन के एक और वीडियो वायरल निलंबित सुपरिटेंडेट भी हाजिरी लगाते दिखे

by यूनिक समय • November 26, 2022
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस मे तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके कुछ और वीडियो सामने आए हैं। इसमें वे जेल के अंदर ‘दरबार’ लगाए देखे गए हैं। इससे पहले उनके रेप के आरोपी से मसाज कराते और जेल मैन्युअल के इतर फल-ड्राय फूड यानी आहार के वीडियो वायरल हुए थे।

बीजेपी ने शेयर किया वीडियो

जेल में दरबार लगाए बैठे सत्येंद्र जैन का यह वीडियो भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने शेयर करते हुए कमेंट किया कि “मीडिया ने जारी किया तिहाड़ का एक और वीडियो! इस बार सत्येन्द्र के दरबार में जेल अधीक्षक हैं, जिन्हें अब निलम्बित कर दिया गया है! बच्ची के रेपिस्ट से मालिश और नवाबी खाने के बाद अब ये! यह आप की करप्शन थेरेपी है, लेकिन केजरीवाल जी इसका बचाव करते हैं! क्या वह अब एसजे(जेल अधीक्षक) को बर्खास्त करेंगे?’

कोर्ट में पहुंचा मामला तिहाड़ में आप दरबारी: सत्येंद्र जैन के एक और वीडियो वायरल

सत्येंद्र जैन ने वकील के माध्यम से कोर्ट में गुहार लगाई है कि जेल के अंदर के लीक हुए वीडियो मीडिया में दिखाने पर रोक लगाई जाए। वहीं, शनिवार को सत्येंद्र जैन को जेल में उचित खाना उपलब्ध कराने की मांग वाली याचिका पर फैसला आ सकता है। शुक्रवार को इस पर फैसला आना था, लेकिन टल गया था। सत्येंद्र जैन ने जेल में उचित भोजन मुहैया नहीं कराने को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की थी। दरअसल, हुआ यूं था कि भाजपा के प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने जेल में सत्येंद्र जैन के खाने का वीडियो पोस्ट करते हुए अंग्रेजी में कमेंट किया था। इसमे कहा गया कि मीडिया से एक और वीडियो! बलात्कारी से मालिश करने और उसे फिजियो थेरेपिस्ट कहने के बाद, सत्येंद्र जैन को शानदार भोजन का आनंद लेते देखा जा सकता है! अटेंडेंट्स उन्हें ऐसे भोजन परोसते हैं, जैसे कि वे छुट्टी पर किसी रिसॉर्ट में हों! केजरीवाल जी ने सुनिश्चित किया कि हवालाबाज को वीवीआईपी मजा मिले न कि सजा! निलंबित सुपरिटेंडेट भी हाजिरी लगाते दिखे

कोर्ट कर चुका है जमानत याचिका खारिज

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद दिल्ली सरकार के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैनऔर दो अन्य की जमानत याचिका पर 17 नवंबर को कोर्ट ने फैसला सुनाया था। कोर्ट ने तीनों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सत्येंद्र जैन की याचिका में कहा गया कि उन्हें हिरासत में रखने से कोई मकसद पूरा नहीं होगा। कोर्ट ने आरोपी सत्येंद्र जैन सहित वैभव जैन, अंकुश जैन और प्रवर्तन निदेशालय की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। एऊ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2017 में जैन के खिलाफ दर्ज सीबीआई की के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। जैन को 13 जून को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.