Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महिलाएं अच्छी दिखती हैं जब, बाबा रामदेव की टिप्पणी ने नए विवाद को दिया जन्‍म

by यूनिक समय • November 27, 2022
babb_ramdev

महिलाएं अच्छी दिखती हैं जब, बाबा रामदेव की टिप्पणी ने नए विवाद को दिया जन्‍म

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

रामदेव के बयान ने नए विवाद खड़ा कर दिया है. उनकी टिप्पणियों की निंदा करते हुए दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि रामदेव को देश से माफी मांगनी चाहिए.

योग गुरु बाबा रामदेव की महिलाओं के पहनावे पर अभद्र टिप्पणी ने एक विवाद को जन्म दे दिया है. यह विवाद अब राजनीतिक मोड़ लेता जा रहा है. महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित एक कार्यक्रम में रामदेव ने कहा कि महिलाएं साड़ी, सलवार कमीज या बिना कुछ पहने भी किसी भी चीज में अच्छी दिख सकती हैं. उनकी टिप्पणियों की निंदा करते हुए दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि रामदेव को “देश से माफी मांगनी चाहिए.”

स्‍वाति मालीवाल ने रामदेव के शुक्रवार को दिए भाषण का वीडियो भी ट्वीट किया है. रामदेव के साथ मंच पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं. साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे भी शामिल हुए थे.

वीडियो में रामदेव मुस्‍कुराते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं, “देख रहा हूं सब बहुत खुश लग रहे हैं. तुम्हारी भी किस्मत अच्छी है. आगे वालों को साड़ी पहनने का मौका मिल गया. पीछे वालों को तो मौका ही नहीं मिला. शायद घर से साड़ी बांधकर ले आए, लेकिन बदलने की फुर्सत नहीं थी.”

उन्‍होंने कहा, “आप साड़ी में खूबसूरत लगती हैं. आप भी अमृताजी की तरह सलवार सूट में अच्छी लगती हैं और अगर मेरी तरह कोई इसे नहीं पहनता है, तो वह भी अच्छा लगता है.”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.