सीकर, राजस्थान के सीकर में गोलीकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि इनमें से दो की पहचान राजस्थान के मनीष और विक्रम के रूप में हुई है, जबकि अन्य तीन शूटर हरियाणा के हैं।

क्या है मामला

राजस्थान के सीकर में शनिवार को गैंगवार की घटना हुई। इस गैंगवार में गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को सीकर के उद्योग नगर क्षेत्र में अंजाम दिया गया था। राजू ठेहट को घर के बाहर ही अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी थी।