Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सपने में दिख रहे हैं सांप तो हो जाए सतर्क, जानें इसका मतलब

by यूनिक समय • December 6, 2022
Advertisement
Ad

 सांप से जुड़े सपने अधिकतर कई लोगों को आते हैं। सपने में सांप का दिखना कई मामले में शुभ रहता है तो कई मामले में इस तरह के सपने असुभ संकेत देते हैं। अगर आपको भी सांप के सपने दिखाई दे रहे हैं तो आपको उनका अर्थ जानना बेहद जरुरी है। तो आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सांप देखने का क्या अर्थ होता है।

सपने अधिकतर सभी लोगों को आते हैं। हर सपने का अपना एक अलग मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र नाम की किताब में हर सपने का अर्थ बताया गया है। आप में से कई लोगों को सांप से जुड़े सपने दिखाई देते होंगे। कई बार आप सांप को खुद के पीछे भागते हुए देखते होंगे तो कई बार सांप आपको काट रहा है ऐसा प्रतीत होता होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी की कुंडली में काल सर्प दोष होता है और उसपर राहु केतु की दशा चल रही हो तो ऐसे समय में सांप के अधिक सपने आते हैं। वहीं, स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सांप से जुड़े कई सपने शुभ और कुछ अशुभ संकेत भी देते हैं। तो आइए जानते हैं सपने में अलग अलग रूप में सांप देखने का क्या है मतलब।

सपने में सांप मारना

अगर आपको सपने में सांप दिखाई देता है और आप उस सपने को मार देते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह के सपना शुभ संकेत देने वाला होता है। इस तरह के सपने आने का मतलब होता है कि आप जल्द ही अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाले हैं।

​सांप का झुंड देखना

कई लोगों को आपने अक्सर कहते सुना होगा की उन्हे सपने में सांप की झुंड दिखाई देता है। यदि आप सपने में सांप का झुंड देखते हैं तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने का अर्थ होता है कि आपके जीवन में कई सारी परेशानियां आने की आशंका है।

सपने में काला सांप देखने का अर्थ

अगर आपको सपने में काला सांप दिखाई देता है को यह शुभ संकेत माना जाता है। सपने में काला सांप देखने का अर्थ है कि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। इसके अलावा आपके मान सम्मान में कमी आना, धन दौलत की हानि होने का भी संकेत इस तरह का सपना देता है।

सपने में सांप को भागते हुए देखना

सपने में भूरा सांप देखना

अगर आप सपने में भूरे रंग का सांप देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। आपको सफलता मिल सकती है। वहीं, अगर आप सपने में देखते हैं कि भूरे रंग का सांप अपने बिस्तर के नीचे है तो इसका अर्थ है कि आप काफी चिंता में है। वहीं, अगर सपने में भूरे रंग का सांप आप पर हमला करते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आप मुसीबत में फंस सकते हैं।

सपने में सांप को हाथ में पकड़े हुए देखना

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.