दिल्ली में कुल 250 वार्डों के लिए वोटों की गिनती जारी है। चुनाव के रुझान काफी तेजी से आ रहे हैं। एमसीडी चुनाव परिणाम 2022 के रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज यानी बुधवार को जारी होंगे। लाइव दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम 2022 के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार एमसीडी चुनाव 2022 में भ्रष्टाचार, साफ-सफाई, कूड़े के पहाड़ का मुद्दा छाया रहा।चुनाव आयोग की तरफ से काउंटिंग के लिए पूरी दिल्ली में कुल 42 काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं। आइए जानते हैं चुनाव नतीजे से जुड़ी हर लाइव अपडेट। एमसीडी चुनाव का ताजा अपडेटः- पार्टी—आगे----जीत------कुल आप------54----82-----136 भाजपा-----39-----62----101 कांग्रेस-----5------4------9 आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन -----1------0------1 अन्य------2-------1------3 कुल रुझान व नतीजे-250 सीटें दिल्ली नगरपालिका चुनाव परिणाम 2022 को लेकर भगवंत मान बोले- अब दिल्ली की सफाई होगी एमसीडी चुनाव के नतीजों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि एमसीडी में हम शानदार जीत दर्ज करने वाले हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की एमसीडी को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।