Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टाइगर श्रॉफ को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया दिलचस्प खुलासा, कहा- ‘वो बचपन से कूदी मार रहे हैं’

by यूनिक समय • December 14, 2022
Advertisement
Ad

केबीसी 14 के मंच पर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन अक्सर कई दिलचस्प बातों का खुलासा करते हैं। अब शो के किड्स स्पेशल एपिसोड में उन्होंने एक्टर टाइगर श्रॉफ के बारे में बताया।

अमिताभ बच्चन इन दिनों बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। मेगास्टार कौन बनेगा करोड़पति 14 के मंच पर देशभर से आए लोगों को किस्मत आजमा कर लखपति और करोड़पति बनने का मौका देते हैं। केबीसी 14 के मेकर्स अब केबीसी किड्स स्पेशल लेकर आए हैं। जहां बिग बी के सामने बड़े नहीं, बच्चे बैठकर यह क्विज शो खेल रहे हैं। शो के हलिया एपिसोड में बिग बी ने एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ को लेकर कई मजेदार खुलासे किए।

बिग बी ने खोली टाइगर की पोल

कौन बनेगा करोड़पति 14 के मंच पर नन्हें कंटेस्टेंट संग बातचीत में जब अमिताभ बच्चन से जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के बारे में सवाल पूछा गया तो बिग बी ने कहा, जैकी श्रॉफ के बेटे का नाम टाइगर श्रॉफ है सबको पता है। बहुत तंदुरुस्त हैं, उनकी पैदाइश हमारे सामने हुई है, छोटू से इत्ती से, तब से कूदी मार रहे हैं, अब बड़े हो गए है, फिल्मों में कूदी मार रहे हैं। बहुत सुंदर लगते हैं वो।

अमिताभ बच्चन ने शो में आगे अपने सामने बैठे नन्हें कंटेस्टेंट अयांश से टाइगर की फिल्मों के बारे पूछा। इस पर 10 साल के अयांश ने जवाब दिया कि उन्होंने टाइगर की बागी 3 कम से कम सात बार देखी है और अगर उन्हें घर वाले इजाजत नहीं देते तो वह छुपकर फिल्म देखते।

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह केबीसी 14 के अलावा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ऊंचाई में नजर आए थे। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था और राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म को बनाया गया था। ऊंचाई एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें बिग बी के साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा और नीना गुप्ता थींछ। वहीं, बिग बी अगली बार दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आएंगे, जिसे नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.