Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मैनेजर की शादी में भारती सिंह के बेटे गोला को लेकर भागी शहनाज गिल, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

by यूनिक समय • December 17, 2022
Advertisement
Ad

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से पॉपुलर हुईं शहनाज गिल आए दिन चर्चा में रहती हैं. हाल ही में, शहनाज गिल अपने मैनेजर कौशल जोशी की शादी में नजर आईं. जहां सभी लोग शादी के सेलिब्रेशन को एंजॉय कर रहे थे, वहीं शहनाज गिल को भारती सिंह के बेटे गोला के साथ भागते हुए देखा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,

16 दिसंबर 2022 को शहनाज गिल के मैनेजर कौशल जोशी सेलिब्रिटी मैनेजर हीना लाड के साथ शादी के बंधन में बंध गए. उनकी शादी में भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, अली गोनी, जैस्मिन भसीन, शहनाज गिल, रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना समेत कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज ने शिरकत की. इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान शहनाज गिल ने खींचा.

शहनाज गिल का गोला के साथ वायरल वीडियो

शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इसमें वह गोला को लेकर भागती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, शादी में जैसे ही शहनाज गिल की एंट्री होती है, पहले वह सभी मेहमानों से मिलती हैं, लेकिन जैसे ही भारती सिंह के बेटे गोला को देखती हैं, वह सबको इग्नोर कर उनके पास चली जाती हैं. वह गोला को तुरंत अपनी गोद में लेती हैं और वहां से भाग जाती हैं. इस दौरान वह गोला को ढेर सारा प्यार कर रही हैं. उनका ये क्यूट वीडियो फैंस के दिलों को जीत रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by pv (@pv6a3)

लुक की बात करें तो शहनाज गिल स्काई ब्लू कलर की फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने चोकर और इयररिंग्स से लुक को कंप्लीट किया था. स्लीक हेयर बन और मिनिमल मेकअप में वह स्टनिंग लग रही थीं. वहीं, गोला रेड कलर के कुर्ता और व्हाइट पायजामे में अपनी क्यूटनेस से लोगों को घायल कर रहे थे.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.