Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जान्हवी कपूर एक बार फिर एक्स बॉयफ्रेंड संग हुई स्पॉट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

by यूनिक समय • December 18, 2022
Advertisement
Ad

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक ईंवेट में अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर ये बातें होने लगी हैं कि क्या ये फिर साथ हैं। इससे पहले भी जान्हवी और शिखर पहाड़िया को साथ में स्पॉट किया गया था। वीडियो में जान्हवी कपूर बेज रंग की स्ट्रैपलेस ड्रेस मैचिंग ओवरकोट के साथ नजर आ रही हैं।

बता दें कि जब करण जौहर के फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के लेटेस्ट सीजन के एपिसोड में जान्हवी कपूर और सारा अली खान एक साथ आए थे तो करण जौहर ने जान्हवी और शिखर के रिलेशन के बारे में हिंट दी थी। शो में करण जौहर ने खुलासा किया था कि जान्हवी और सारा ने ‘दो भाइयों’ को डेट किया है, जो उनकी बिल्डिंग में रहते थे। इस एपिसोड के सामने आने के बाद से लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि करण जौहर, वीर पहाड़िया और शिखर पहाड़िया की ही बात कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बीते दिनों ये भी कहा जा रहा था कि जान्हवी कपूर शिखर के साथ वेकेशन पर मालदीव भी गई थीं। दोनों के रिलेशनशिप की सच्चाई क्या है ये तो वही जानते होंगे लेकिन अक्सर दोनों को साथ देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक बार फिर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर पहाड़िया अक्सर बॉलीवुड की पार्टी में नजर आते हैं। जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘मिली’ में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। आने वाले समय में जान्हवी कपूर एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में दिखाई देंगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.