अक्षय कुमार ने अपने बेटे के करियर से जुड़ी कुछ अहम बातें बताई हैं. अक्षय के मुताबिक बेटे आरव को शुरू से ही एक्टिंग में कोई इंटरेस्ट नहीं है. आरव को फिल्में देखना भी पसंद नहीं है. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लोगों को न केवल अपनी एक्टिंग से एंटरटेन करते हैं बल्कि अपनी फिल्मों की कहानी के जरिए एक सोशल मैसेज भी दे जाते हैं. कई लोगों के दिमाग में ये सवाल पैदा हो सकता है कि क्या अक्षय कुमार की तरह उनके बेटे आरव भी एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. इस सवाल का जवाब खुद अक्षय कुमार ने दिया है. एक्टिंग का नहीं है शौक अक्षय कुमार के बेटे की उम्र महज 20 साल है. आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि छोटे खिलाड़ी आरव को फिल्मों में कोई इंटरेस्ट नहीं है. अक्षय कुमार ने खुद अपने बेटे के इंटरेस्ट के बारे में बताते हुए इस बात का खुलासा किया है कि उनके बेटे को एक्टिंग का कोई शौक नहीं है. इस फील्ड में बनाना चाहते हैं करियर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने बताया कि वो अक्सर अपने बेटे को अपनी फिल्में दिखाना चाहते हैं लेकिन आरव को मूवीज देखना पसंद नहीं है. आरव को केवल अपनी पढ़ाई या फिर फैशन डिजाइनिंग में इंटरेस्ट है. अक्षय कुमार के बेटे आरव फैशन डिजाइनिंग में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं. खिलाड़ी ने इस बारे में खुलकर बात करते हुए बताया कि वो बेटे को अपने साथ इन्वॉल्व करना चाहते हैं लेकिन उनके इंटरेस्ट के कारण ऐसा हो नहीं पाता है. फैंस को करते रहते हैं एंटरटेन अक्षय कुमार अपने फैंस को लगातार अपनी फिल्मों से खुश करते रहते हैं. अक्षय सेल्फी विद इमरान हाशमी, OMG 2 - ओह माई गॉड! 2 में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. अक्षय कुमार को हाल ही में राम सेतु में देखा गया था.