Sun, Aug 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि, पहला मामला आगरा में

by यूनिक समय • December 25, 2022
covid-19

चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि, पहला मामला आगरा में

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, आगरा। ताजनगरी में कोरोना का पहला केस मिला है, चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक दो दिन पहले चीन से लौटा था, एक निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई थी। कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंच गई है।
शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्ष का युवक चीन गया था, वह 23 दिसंबर को आगरा लौटा। यहां उन्होंने निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई। रविवार को कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर निजी लैब द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। रैपिड रेस्पोंस टीम को युवक के घर भेजा गया है, युवक के संपर्क में आगे लोगों की भी जांच कराई जाएगी। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आरआरटी टीम कोरोना संक्रमित मरीज के घर पहुंच गई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.