Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली में हिन्दू महिला का कत्ल कर कब्रिस्तान में दफनाया शव

by Dharamvir Singh • January 12, 2023
Advertisement
Ad

दिल्ली में एक महिला का पहले कत्ल किया गया और उसके बाद उसकी लाश को कब्रिस्तान में दफनाया दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर ममले की गंभीरता से जांच कर घटना का खुलासा किया है।
दिल्ली में एक 54 वर्षीय हिंदू महिला की हत्या कर उसके शव को कब्रिस्तान में दफनाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की लाश को पुलिस ने बुधवार को कब्रिस्तान से बाहर निकाला लिया। जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम मीना है और इसका मर्डर किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश गंभीरता कर रही है।
महिला की हत्या का आरोप चार लोगों पर लगा है। इनकी पहचान रेहान (नाई), मोबिन खान (ऑटो रिक्शा चालक) और नवीन (दर्जी) और सय्यद अली (कब्रिस्तान का केयरटेर) के रूप में हुई है। बताया गया कि चारों ही मुस्लिम हैं। इस मामले में एक और जानकारी हाथ लगी है कि मीना दो जनवरी से लापता थी और उसके परिजनों ने मंगोलपुरी थाने में शिकायत दी थी। मिसिंग शिकायत मिलते ही पुलिस ने मीना की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं मीना के परिवार को मोबिन खान पर भी शक था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उसी ने मीना के साथ कुछ गलत किया है। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर तफ्तीश शुरू की।
परिवार की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने मोबिन को हिरासत में ले लिया और उससे सख्त पूछताछ की गयी। पूछताछ में मोबिन ने पूरे मर्डर केस का खुलासा हुआ। पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों (रेहान, नवीन और सय्यद अली) को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मीना फाइनेंस का काम करती थी और तीनों आरोपी मीना के लिए ही काम करते थे। तीनों ने पैसों के हिसाब में कुछ गड़बड़ी की थीं और ये बात मीना को पता चल गई। सूत्रों ने बताया कि मीना ने तीनों पर पैसे लौटाने का दबाव बनाया था। इसी वजह से मीना का कत्ल कर दिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.