Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नेपाल में हुआ यति एयरलाइंस का विमान क्रैश, 68 थे विमान में सवार

by Dharamvir Singh • January 15, 2023
Advertisement
Ad

नेपाल में आज रविवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाली मीडिया के हवाले से पता चला है कि विमान काठमांडू से पोखरा रहे एक विमान में 68 यात्री और 3 क्रू मेंबर सवार थे। जो विमान क्रैश हुआ वो यति एयरलाइंस का बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चश्मदीदों ने हादसे के बाद धुएं के गुबार को देखा। एक और अहम बात सामने आई है। काठमांडू में मौसम खराब था और यति एयरलाइन के एटीआर-72 विमान ने तय समय पर ही उड़ान भरी थी। जानकारी के मुताबिक, जहाज को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। पोखरा के सेती खोच में दुर्घटनाग्रस्त हुए जहाज में आग भी लगी। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.