Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आखिर एक्टिंग छोड़ सब्जी बेचने को क्यों मजबूर हुए सुनील ग्रोवर, मायूस होकर शेयर की फोटो!

by Raju Chaurasia • January 20, 2023
Advertisement
Ad

कपिल शर्मा के शो में गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, इस फोटो ने उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि फोटो में सुनील ग्रोवर आलू-प्याज बेचते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सुनील ग्रोवर के चेहरे पर मायूसी दिख रही है और वो आलू-प्याज के ढेर के पास बैठे नजर आ रहे हैं। उनकी इस हालत को देखकर फैंस चिंतित होकर सवाल पूछ रहे हैं।

सुनील ग्रोवर ने जो तस्वीर शेयर की है, इसमें वो ग्रे पैंट्स और हुडी में आलू-प्याज के ढेर के पास बैठे दिख रहे हैं। उनके आसपास जूट के कई बोरे दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए सुनील ने लिखा- हमारी अटरिया। क्या वाकई सुनील ग्रोवर अब एक्टिंग छोड़ कर सब्जी बेचने के लिए मजबूर हो गए हैं, या फिर ये फैन्स को हंसाने के लिए उनका कोई स्टंट है। उनकी इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक शख्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा- भैया, आलू-प्याज क्या भाव दिए। वहीं एक और शख्स ने कहा- हाथ में ये जो सोने की अंगूठियां हैं, इन्हें उतार दो। एक और शख्स ने कहा- इतनी महंगी हुडी पहनकर कौन आलू-प्याज बेचता है भाई। एक शख्स ने मजे लेते हुए कहा- भैया क्या वो वाले आलू मिलेंगे, जिनसे सोना बनाया जाता है। एक यूजर ने कहा- क्या से क्या हो गए देखते-देखते।

बता दें कि दो हफ्ते पहले सुनील ग्रोवर ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वो बाइक पर दूध के बर्तन लिए नजर आए थे। ठंड से बचने के लिए सुनील ग्रोवर ने टोपी और जैकेट पहनी थी। उनकी इस पोस्ट पर भी फैन्स ने खूब रिएक्ट किया था। एक शख्स ने कहा था- दूध में पानी कितना मिलाया है, ये भी बता दो? वहीं एक और यूजर ने लिखा- दूध मांगोगे तो खीर देंगे…दूध फट गया तो पनीर देंगे।

बता दें कि सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो में अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी जबर्दस्त है कि वो लोग उनके एक्ट को देख हंसे बिना नहीं रह सकते। टीवी के अलावा सुनील ग्रोवर ने कई फिल्मों में भी काम किया है। इनमें मैं हूं ना, गजनी, हीरोपंती, बागी, भारत और गुडबाय जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.