Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल

by Raju Chaurasia • January 21, 2023
Advertisement
Ad

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर राज्य सरकार की कृपा बनी हुई है। उसे शुक्रवार को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दी गई। जेल की सजा काट रहा राम रहीम इन दिनों पैरोल पर बाहर है। कोर्ट ने उसे अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप करने का दोषी पाया था और 20 साल जेल की सजा दी थी।

रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने बताया कि राम रहीम को 40 दिन का पैरोल नियमानुसार दिया गया है। राम रहीम की आखिरी 40 दिन की पैरोल पिछले साल 25 नवंबर को खत्म हुई थी। 14 अक्टूबर को जेल से बाहर आने के बाद वह उत्तर प्रदेश में स्थिति अपने बरनावा आश्रम गया था। हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने डेरा प्रमुख की पैरोल याचिका पर कहा था कि उन्होंने 40 दिनों के पैरोल के लिए आवेदन दायर किया था। इसे रोहतक संभागीय आयुक्त को भेज दिया गया था।

डेरा प्रमुख 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में शामिल हो सकता है। अक्टूबर-नवंबर में अपनी पिछली पैरोल के दौरान राम रहीम ने बरनावा आश्रम में कई ऑनलाइन सत्संग आयोजित किए थे। इनमें से कुछ में हरियाणा के भाजपा नेता भी शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा राम रहीम को पैरोल का खूब लाभ दिया जा रहा है। वह तीन महीने से जेल से बाहर है। अक्टूबर में पैरोल पर वह बाहर आया था। इससे पहले जून में एक महीने के पैरोल पर जेल से बाहर आया था। 7 फरवरी 2022 को डेरा प्रमुख तीन सप्ताह के पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.