Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शादी से लौट रहे दोस्तों की कार ने शहर में मचा दी तबाही, दो की मौत

by Raju Chaurasia • February 10, 2023
Advertisement
Ad

सीकर। राजस्थान के सीकर शहर में बड़े हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसा आज तड़के करीब चार बजे से साढ़े चार बजे के बीच में हुआ है। सीकर जिले की कोतवाली पुलिस हादसे के बाद मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया। हादसे में कार का तो नुकसान हुआ ही है साथ ही सरकारी सम्पत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में 20 से 25 साल के दो युवकों की मौत हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली इलाके में स्थित कल्याण सर्किल के नजदीक आज तड़के करीब चार बजे के बाद हादसा हुआ। नई कार में सवार चार लोग अपने किसी परिचित के यहां शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान कल्याण सर्किल के नजदीक यह हादसा हुआ। पुलिस का मानना है कि कार चालक ने कल्याण सर्किल के नजदीक ब्रेक लगाने की जगह कार का एक्सीलेटर दबा दिया इस कारण कार बेकाबू हो गई।

कार ने पहले तो सड़क के नजदीक फुटपाथ पर सो रहे एक मजदूर को कुचल दिया। उसके बाद बिजली के पोल को टक्कर मारी। फिर नजदीक ही चैराहे पर पुलिस की गुमटी को ठोकते हुए कार चालक ने नजदीक ही डिवाइडर पर कार ठोक दी। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। मौके पर ही कार में सवार नरेन्द्र और सौरभ की मौत हो गई। वहीं अनिल और एक अन्य व्यक्ति कार में सवार था जो घायल हो गए। इसके अलावा एक अन्य मजदूर भी हादसे में घायल हुआ है। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों की हालत ही गंभीर बनी हुई है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.