Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

स्कूल की लैब में गैस लीक होने से एक दर्जन से ज्यादा छात्राओं का दम घुटा, विद्यालय में मचा हड़कम्प

by Raju Chaurasia • February 14, 2023
Advertisement
Ad

राजस्थान के झुंझुनू जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल की साइंस लैब में रखे बीकर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते यह रिसाव इतना ज्यादा हुआ कि स्कूल पूरे कमरे में बुरी तरह से गैस फैल गई। जिससे करीब 15 बच्चियों का दम घुटना शुरू हुआ। जब हालत ज्यादा खराब हुई तो इन्हें नजदीकी हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां से दो बच्चियों को इलाज के लिए सीकर जिला भेज दिया गया।

मामला झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी कस्बे की ग्रीन फ्लावर किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। यहां बच्चियों का प्रैक्टिकल एग्जाम चल रहा था। इसी दौरान गैस लीक हुई। ऐसे में महज 10 से 15 मिनट में ही बच्चियों का दम घुटना शुरू हो गया। हालांकि समय रहते टीचर्स उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया। करीब 1 घंटे बाद वह नॉर्मल भी हो गई। इसके अलावा जिन दो बच्चियों को सीकर जिले में रेफर किया गया था उनकी भी स्वास्थ्य हालत अब ठीक बताई जा रही है।

जैसे ही स्कूल की लैब में गैस लीक होने की सूचना मिली प्रशासन का अमला भी मौके पर पहुंचा और पूरी स्कूल को खाली करवा दिया गया। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ फिर भी अभी मामले की जांच की जा रही है कि आखिरकार गैस लीक हुई कैसे। वहीं उदयपुरवाटी में गैस लीक मामले में सबसे बड़ी राहत की बात तो यह रही कि गैस लीक होते समय इसे समय से पहले ही रोक लिया गया या इस पर ध्यान दे दिया गया वरना स्कूल के पास ही एक बड़े मैदान में कचरे के ढेर को जलाया जाता है। यदि गैस वहां तक पहुंचती तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। इसके अलावा स्कूल के पास ही घनी आबादी क्षेत्र भी है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.