Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

उम्र के हिसाब से बदलता है नींद का समय ! जानें आपके लिए कितने घंटे सोना जरूरी

by यूनिक समय • March 15, 2023
Advertisement
Ad

नींद की सही खुराक सिर्फ आपके दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि, आपके शरीर को भी हेल्दी रखने में मददगार है। तो, जानते हैं किसे कितनी नींद चाहिए होती है।

मनुष्य को कितना घंटा सोना चाहिए ये सवाल, असल में आपकी उम्र पर निर्भर करता है। जी हां, अगर आप अपनी उम्र के अनुसार नींद नहीं लेंगे तो आप बीमार पड़ जाएंगे। नींद की कमी न सिर्फ आपको मानसिक रूप से परेशान करेगी, बल्कि आपके हार्मोनल हेल्थ, आपका बॉडी वेट, ब्लड प्रेशर और यहां तक दिल के काम काज को भी प्रभावित करती है। साथ ही आपको लिवर और किडनी की बीमारियामं भी हो सकती हैं कि उन्हें रिकवर करने का मौका नहीं मिलेगा। तो, आइए Sleepfoundation के अनुसार जानते हैं किसे कितना सोना चाहिए।

किसी व्यक्ति को कितनी नींद की जरूरत है, यह उसकी उम्र सहित कई बातों पर निर्भर करता है। जैसे

शिशुओं यानी 0-3 महीने के बच्चों को 14-17 घंटे की नींद चाहिए होती है।

4-11 महीने के बच्चे को दिन में 12-15 घंटे की नींद की जरूरत होती है।

1 से 2 साल के बच्चे को दिन में लगभग 11-14 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

3 से 5 साल के बच्चे को दिन 10-13 घंटे सोना चाहिए।

6 से 13 साल के बच्चे को दिन में 9-11 घंटे सोना चाहिए।

14 से 17 साल के बच्चों को प्रतिदिन लगभग 8-10 सोना चाहिए
और अंत में युवाओं को 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। तो, 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रतिदिन 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

नींद की कमी आपको लंबे समय के लिए परेशान कर सकती है। ऐसे में आपको इसे ठीक करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। तो, पहले आपको नींद को बेहतर बनाने के लिए अपने बॉडी क्लॉक को सेट करना होगा। इसके लिए पहले तो रोजाना एक्सरसाइज करें और फिर सोने और जगने का एक समय तय करें। इसके अलावा रात में सोते समय मोबाइल को अपने पास न रखें। कोशिश करें कि किताबें पढ़ें और अच्छी कहानियां सुनें ताकि, आपको अच्छी नींद आ सके।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.