Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मशहूर एक्टर समीर खक्कड़ का निधन, दूरदर्शन के सीरियल ‘नुक्कड़’ से बनाई थी अलग पहचान

by यूनिक समय • March 15, 2023
Advertisement
Ad

टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर समीर खक्कड़ का निधन हो गया है. उन्होंने सीरियल नुक्कड़ में शराबी का किरदार निभाकर काफी पापुलैरिटी हासिल की थी.

जाने-माने टीवी और फ़िल्म एक्टर समीर खक्कड़ अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. उनका 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. समीर खक्कड़ 80 के दशक में दूरदर्शन के पॉपुलर सीरियल नुक्कड़ (1986) में शराबी शख्स ‘खोपड़ी’ का बेहद फेमस किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं. समीर खक्कड़ के भाई गणेश खक्कड़ ने समीर के निधन की पुष्टि की है.

समीर खक्कड़ के भाई गणेश खक्कड़ एक्टर की मौत की वजहों की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया समीर खक्कड़ को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. कल दोपहर में उन्हें जब सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें बोरिवली के एमएम अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां वे बेहोश हो गये और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया.बाद में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते आज सुबह 4.30 बजे उनका निधन हो गया.उनका अंतिम संस्कार बोरिवली के बाभई नाका श्मशान भूमि में किया जाएगा.

बता दें कि समीर खक्कड़ मुम्बई के बोरिवली के आईसी कॉलनी में अकेले रहा करते थे. समीर खक्कड़ की पत्नी अमेरिका‌‌ में रहती हैं. समीर के अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव देह सुबह 10 बजे पास ही के श्मशान भूमि में ले जाया जाएगा. वे आखिरी बार अमेजन प्राइम की हाल ही में रिलीज़ हुई सीरीज़ ‘फर्ज़ी’ में नजर आए थे.

समीर अपने एक्टिंग करियर के 38 सालों में विभिन्न टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहे. अभिनेता ने शोबिज से एक छोटा ब्रेक लिया था और यूएसए में बस गए थे. बाद में, उन्होंने वापसी की और दो गुजराती नाटक भी किए और सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में अपने किरदार के लिए फेमस हुए. समीर ने मनोरंजन, सर्कस (शाहरुख खान के साथ) जैसे सीरियल्स में भी काम किया था. समीर ने ‘परिंदा’, ‘ईना मीना डीका’, ‘दिलवाले’, ‘राजा बाबू’, ‘आतंक ही आतंक’, ‘रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ़’, ‘अव्वल नंबर’, ‘प्यार दीवाना होता है’, ‘हम हैं कमाल के’ जैसी कई फ़िल्मों में चरित्र भूमिकाएं भी निभाईं.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.