Sun, Aug 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटे में 5,335 नए मामले, कल से 20 प्रतिशत अधिक

by यूनिक समय • April 6, 2023
covid 19

कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटे में 5,335 नए मामले, कल से 20 प्रतिशत अधिक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

स्वास्थ्य मंत्रायल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 5,335 नए केस सामने आए हैं, जिससे देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 5334 हो गई है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रफ्तार फिर एक बार लोगों को डराने लगी है. नए आंकड़ों को देखें तो बीते 24 घंटे में संक्रमण के नए मामलों में आज 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. स्वास्थ्य मंत्रायल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 5,335 नए केस सामने आए हैं, जिससे देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 5334 हो गई है.

कोरोना से बचाव के लिए जारी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में 1,993 खुराक दी गई.

देश में पोजिटिविटी रेट फिलाहल 0.06% है. वहीं, ठीक होने की दर वर्तमान में 98.75 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में 2,826 लोग ठीक हुए हैं, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,82,538 हो गई है.

गौरतलब है कि 10 दिन पहले साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.39 प्रतिशत था और एक्टिव केस लोड 10,300 था. अब साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.89 प्रतिशत और एक्टिव केस लोड 25,587 है.

कोविड के आंकड़े (बीते 10 दिनों का)

6 अप्रैल : 5335 मामले (परीक्षण : 1,60,742)
5 अप्रैल : 4435 मामले (परीक्षण : 1,31,086)
4 अप्रैल : 3038 मामले (परीक्षण : 1,64, 740)
3 अप्रैल : 3641 मामले (परीक्षण : 59,512)
2 अप्रैल : 3824 मामले (परीक्षण : 1,33,153)
1 अप्रैल : 2994 मामले (परीक्षण : 1,43,364)
31 मार्च : 3095 मामले (परीक्षण : 1,18,694)
30 मार्च : 3016 मामले (परीक्षण : 1,10,522)
29 मार्च : 2151 मामले (परीक्षण : 1,42,497)
28 मार्च : 1573 मामले (परीक्षण : 1,20,958)
27 मार्च : 1805 मामले (परीक्षण : 56,551)

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.