Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पॉपुलर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला रिलीज गाना ‘मेरा ना’ छा गया, कुछ मिनट में मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज

by Raju Chaurasia • April 7, 2023
Advertisement
Ad

पॉपुलर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला वैसे तो अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी आवाज के दीवाने लोग आज भी हैं। एक से बढ़कर एक हिट गाने देने वाले सिंगर का नया गाना ‘मेरा ना’ शुक्रवार को रिलीज किया गया। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज के महज 10 मिनट के अंदर इस गाने को करीब 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। फैन्स उनके इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि उनकी मौत के बाद रिलीज हुआ यह तीसरा गाना है। इससे पहले भी उनके दो गाने रिलीज हो चुके हैं। मूसेवाला के पिता का कहना है कि वह अपने बेटे के सभी गाने एक के बाद रिलीज करेंगे। कुछ प्रोजेक्ट में मूसेवाला इंटरनेशनल आर्टिस्ट के साथ भी नजर आएंगे।

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला ने दुनियाभर के कई नामी रैपर्स के साथ काम किया है। वहीं, उनके कुछ अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी भी सामने आई है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का परिवार एक के बाद एक उनके अनरिलीज्ड गानों को रिलीज कर रहा है। इस बीच सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘मेरा ना’, जो स्टील बैंगलेज और बर्न बॉय के साथ वाला है, शुक्रवार 7 अप्रैल को रिलीज किया गया। इसके अलावा भी वह इंटरनेशनल स्टार्स के साथ 5 गानों में नजर आ चुके हैं। सिद्धू मूसे वाला फीट लिल गोलू.. यह गीत उन्होंने इंडियन रैपर लिल गोलू के किया था, जो 2018 में रिलीज किया गया था और इसमें अमेरिकी रैपर शॉर्टी की आवाज भी थी। इसी साल उनका एक गाना कनाडाई रैपर सनी माल्टन के आया था। इसमें अमेरिकी रैपर बायग बर्ड भी नजर आए थे। इसी तरह अन्य इंटरनेशनल रैपर्स के साथ उनके गाने रिलीज हो चुके है।

आपको बता दें कि बीते साल यानी 2022 मार्च में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत ने परिवार के साथ-साथ उनके फैन्स को भी हिलाकर रख दिया था। उनके पिता बलकौर सिंह ने तय किया है कि आने वाले 7-8 सालों तक वह अपने बेटे के गाने एक के बाद रिलीज करेंगे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.