Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, इस बार कॉलर ने तारीख भी बताई

by यूनिक समय • April 11, 2023
Advertisement
Ad

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बार फिर झटका देने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में सलमान खान को धमकी भरा मेल आया था। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। लेकिन अब एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉल करने वाले ने इस बार अटैक की तारीख भी बताई है।

सलमान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर कहा की वो सलमान ख़ान को 30 तारीख़ को मारेगा। कॉलर ने अपने आप को रॉकी भाई बताया और कहा की वो जोधपुर का गौरक्षक है। यह कॉल मुंबई पुलिस कंट्रोल को कल सोमवार रात 9 बजे आया। धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान ने लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच अपनी कार कलेक्शन में नई बुलेट प्रूफ गाड़ी शामिल कर ली है। बीते दिनों से उन्हें बैक टू बैक इन दिनों धमकियां मिली हैं। बीते महीने एक्टर को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल भी मिला था। जिसके बाद से एक्टर की मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। इस बीच सलमान खान ने नई बुलैटफ्रूट गाड़ी खरीदी है, जो कि विदेश से इंपोर्ट हुई है। सलमान ने निसान पेट्रोल एसयूवी को अपने गाड़ी के काफिले में जोड़ा है। फिलहाल ये गाड़ी इंडियन मार्केट में लॉन्च भी नहीं हुई है।

सलमान की सुरक्षा को लेकर बीते महीने से ही लगातार पुलिस सतर्कता बरत रही है। लॉरेंस बिश्नोई द्वारा धमकी भरे ईमेल के बाद उनके निवास गैलेग्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस धमकी को ध्यान में रखते हुए उनके फैंस को भी इन दिनों उनके घर के आसपास खड़े नहीं होने दिया जा रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बीती शाम ही सलमान ने अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर लॉन्च किया है। यह फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा सलमान जल्द ही यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स वाली अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.