Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आग या साजिश: तुनिषा शर्मा की जिस स्टूडियो में मिली थी लाश, जलकर हुआ खाक

by यूनिक समय • May 13, 2023
Advertisement
Ad

दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा से जुड़ा एक और नया अपडेट सामने आया है, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि जिस फिल्म स्टूडियो में दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की लाश मिली थी। वह फिल्म स्टूडियो आग लगने के कारण 12 मई को आधी रात में जलकर राख हो गया, यह फिल्म स्टूडियो तुनिषा शर्मा की मौत के बाद से खबरों में बना हुआ था। तुनिषा शर्मा ने इसी फिल्म स्टूडियो के सेट पर सुसाइड किया था। एक्ट्रेस की मौत अभी तक एक रहस्य बनी हुईं है।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, आग मुंबई के बाहरी इलाके वसई में कामन स्थित भजनलाल स्टूडियो में शुक्रवार को आधी रात में लगी थी। सवाल ये हैं कि क्या सच में फिल्म स्टूडियो में आग लगी थी या फिर तुनिषा शर्मा की मौत के सबूत मिटाने के लिए नया खेल खेला गया, जिसे सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे। लोगों ने भी सोशल मीडिया पर सवाल करना शुरू कर दिए है कि क्या ये दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा केस से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए साजिश की गई है?

वसई-विरार शहर नगर निगम के एक फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा कि 13 मई को सुबह लगभग 4 बजे आग पर काबू पा लिया गया था। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

तुनिषा शर्मा की मां ने दावा किया कि तुनिषा ने शीजान को धोखा देते हुए पकड़ा था और ये भी कहा कि शीजान के परिवार ने मेरी बेटी तुनिषा का धर्म बदलने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस की मौत के कुछ दिन पहले ही शीजान ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था।

यह वहीं फिल्म स्टूडियो है, जहां तुनिषा शर्मा को 24 दिसंबर, 2022 को टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर लटका पाया गया था। उनके सह-कलाकार और एक्स लवर शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। अब शीजान को जमानत मिल चुकी है। शीजान खान एक रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं। अदालत ने उन्हें काम के सिलसिले में विदेश जाने की अनुमति भी दे दी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.