Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पाकिस्तान: अब होली नहीं मना सकेंगे विश्वविद्यालयों छात्र, प्रतिबंध लगाने के लिए दिया ये बेतुका तर्क

by यूनिक समय • June 21, 2023
Advertisement
Ad

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू किस अत्याचार के साथ जी रहे हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। आए दिन पाकिस्तानी में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार की खबरें सामने आती रहती हैं। एक बार फिर पड़ोसी देश में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।

पाकिस्तान में सभी शिक्षण संस्थानों में होली मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आज न्यूज की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया कि पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है। इस फैसले के पीछे बेतुका तर्क दिया गया है। आयोग का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां देश की सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों से पूरी तरह अलग हैं और ये देश की इस्लामी पहचान के खिलाफ है।

उच्च शिक्षा आयोग ने ये फैसला तब लिया है जब हाल ही में कायद-ए-आजम यूनिवर्सिटी में होली मनाई गई थी। 12 जून को कैंपस में होली मनाने और घटना के वीडियो वायरल होने के कुछ दिनों बाद ये फैसला सामने आया है।

आयोग का कहना है कि कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय में होली समारोह की घटना ने चिंता पैदा की है और इससे देश की छवि को नुकसान पहुंचा है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस तरह की सभी गतिविधियों से दूर रहें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.