Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आस्था से खिलवाड़: लाड़लीजी मंदिर में स्कूटी लेकर घुसा युवक

by Raju Chaurasia • July 24, 2023
Advertisement
Ad
  • लोग मंदिर प्रबंधन व पुलिस पर जमकर निकाल रहे भड़ास

बरसाना। रविवार को बरसाना के लाड़लीजी मंदिर में स्कूटी लेकर घुसे युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा। लोगों में मंदिर के अंदर स्कूटी को लेकर गए युवक के साथ पुलिस व मंदिर प्रबंधन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर यहां तक कह रहे हैं कि आने वाले दिनों में मंदिर के बाहरी चौक में पैसे के बल पर हेलीकाप्टर तक उतरेगा।

कोई कह रहा है कि मंदिर में तैनात पुलिस कर्मी व सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बाद भी कैसे मंदिर के चौक में स्कूटी घुस गयी। कुछ लोग कह रहे हैं नियम कानून सब केबल स्थानीय निवासियों के लिए हैं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नहीं हैं। कुछ लोग मंदिर प्रबंधन के साथ पुलिस को कोसने में लगे है कि मंदिर के भीड़ वाले चौक में कैसे स्कूटी घुस गई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.