बांके बिहारी मंदिर के पास हादसा, 5 की मौत:मकान का छज्जा गिरा, मलबे में 10 श्रद्धालु दबे; पुलिस रेस्क्यू में जुटी उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। मलबे में 8 से 10 श्रद्धालु दब गए। इसमें से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बाकी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर के पास स्थित इस मकान का छज्जा जर्जर था। इसके ऊपर बंदर लड़ रहे थे। तभी मकान का एक हिस्सा गिर गया, जिससे नीचे से गुजर रहे श्रद्धालु दब गए। मौके पर पुलिस रेस्क्यू कर रही है। बारिश के चलते रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। [video width="368" height="672" mp4="https://uniquesamay.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Video-2023-08-15-at-8.10.19-PM.mp4"][/video] इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएँ हैं। पुलिस और सरकारी अधिकारियों का प्रयास है कि घायलों को त्वरित मदद पहुँचाई जाए और सुरक्षित रेस्क्यू कार्य संपन्न किया जाए।