Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोसीकलां की कांशीराम कॉलोनी में हुई वारदात

by manish • September 4, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, कोसीकलां (मथुरा)। थाना क्षेत्र की तालाबशाही के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में दो वर्षीय बालक की गई हत्या से हर कोई हैरान रह गया। हत्याभियुक्तों नेमां- बाप के पास रात को सोते समय बालक किसी ने उठा लिया। फिर उसका ा शव तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। घटना से आवासीय कॉलोनी में दहशत का माहौल है। हत्या करने का शक मामा पर जाहिर किया जा रहा है।

कांशीराम आवासीय कॉलोनी में ब्लॉक की दूसरी मंजिल के मकान में सुहेब अपने परिवार के साथ रहता है। वह कबाड़े का काम करता है। उसने बताया कि उसने करीब छह साल पहले सोनम के साथ लव मैरिज की थी।

इस बात को लेकर उसका साला आदिल नाराज चल रहा था। आदिल भी इसी कॉलोनी में उसके सामने वाले ब्लाक में रहता है। साला उसे आए दिन धमकी देता रहता था।

कांशीराम आवासीय कॉलोनी में हुई घटना की पुलिस कर रही छानबीन-Mathura News

करीब 23 माह पहले उसकी पत्नी ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इनमें लड़का अलीशान व दूसरी लड़की अतीफा है। चार साल की उसकी एक बड़ी बेटी भी है। शनिवार की रात वह अपने कमरे में लकड़ी का पट्टा लगा कर एक ही बैड पर दोनों बच्चों के साथ सो रहा था। रात में उसने बेटे अलीशान को दूध पिलाया और उसे अपने पास सुलाकर खुद भी गहरी नींद में सो गया। रात में बच्चे के रोने पर सोनम और उसकी नींद खुल गई। अलीशान को पलंग पर न देख कर उनके होश उड़ गए। दोनों ने उसको तलाश करना शुरू कर दिया।

काफी तलाश करने के बाद बच्चा तीसरी मंजिल को जाने वाली सीढ़ियों पर मृतावस्था में पड़ा मिला। बच्चे की इस तरह मौत का पता लगने पर कॉलोनी में रहने वाले अन्य परिवार के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुहेब ने इस बारे में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पूछताछ करने के लिए उसके साले को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.