Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप, 296 लोगों की मौत, कई घायल

by यूनिक समय • September 9, 2023
Advertisement
Ad

मोरक्को में शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई है। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि  मोरक्को  में भूकंप की वजह से अब तक कम से कम 296 लोगों की मौत हुई है, वहीं 153 घायल हैं।

मरने वालो का बड़ सकता हैं है आंकड़ा – Morocco Earthquake

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा अभी काफी बढ़ सकता है। भूकंप की जानकारी रखने वाली मोरक्को की संस्था ने भूकंप की तीव्रता को सात के पार बताया है।

 

Morocco Earthquake

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में रहा। यहां झटके स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 11.11 बजे महसूस किए गए। कुछ देर बाद ही इन जगहों पर भूकंप के ऑफ्टरशॉक भी महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 4.9 मापी गई है।

यह भी पढ़े -बंगाल की खाड़ी में 4.4 तीव्रता का भूकंप, मोरक्को में मरने वालों की संख्या 2,100 से अधिक

शहर के बाहर हुआ हैं सबसे ज्यादा नुकसान – Morocco Earthquake

मोरक्को के गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस मोरक्को भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान शहर के बाहर पुरानी बस्तियों को हुआ है। मोरक्को कई नागरिकों ने इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाली हैं, जिनमें इमारतों को ध्वस्त होने के बाद धूल के गुबार में बदलते देखा जा सकता है।

खासकर मरक्केश में जिसे यूनेस्को की तरफ से विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला है। यहां कई पर्यटकों ने भूकंप के बाद जान बचाने के लिए भागते और चिल्लाते लोगों के वीडियो भी पोस्ट किए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.