Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बरसाना में राधाष्टमी 23 सितम्बर को

by manish • September 11, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, बरसाना। अभी ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास थमा नहीं है। इसी मध्य बाबा वृषभानजी की नगरी बरसाना में राधाष्टमी महोत्सव के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।

ब्रह्मगिरि पर्वत स्थित विश्व प्रसिद्ध लाड़लीजी मंदिर में 23 सितम्बर को राधाष्टमी का मुख्य आयोजन होगा। आज से मंदिर में गोस्वामी समाज की ओर सेराधा जन्म की बधाई समाज गायान प्रारंभ हो गई हैं।

आज से लाडलीजी मंदिर में बधाई समाज गायन प्रारंभ हो गया। ब्रज की शैली में गाई जाने बधाईयों को सुनकर भक्त आनंदित हो रहे हैं। इनकी धुनों पर हर कोई नृत्य करने को उत्सुक दिखाई दिया।

भाद्र शुक्ल पक्ष की दौज तिथि से मंदिर में दो बार बधाई और मंगल गायन होगा। सुबह चार बजे से छह बजे तक राधा जन्म का मंगल गायन होगा। शाम को बधाई गायन। यह क्रम राधाष्टमी तक चलेगा। 21 सितम्बर को राधाजी की प्रिय सखी ललिता जी के गांव ऊंचागांव में मध्यान्ह्न 12 बजे ललिताजी का जन्मोत्सव होगा।

इसके आयोजन अष्टसखी मंदिर, लाडलीजी मंदिर में भी होंगे। शाम को नंदगांव से महाराज वृषभानजी को राधाजन्म की बधाई देने के लिए नंदगांव का ब्राह्मण समाज आएगा। शयन दर्शन के बाद रात्रि को मंदिर में बंशी चोरी लीला होगी। 23 सितम्बर को रात्रि में ढाई बजे से मान सवासिन, नाईन, दाई के पदों का गायन होगा। उसके बाद भोर में साढेÞ चार बजे बजे राधाजी का जन्मोत्सव वैदिक रीति के अनुसार मनाया जाएगा।

सुबह10 बजे से वृषभानोत्सव और राधाजी का स्वर्ण पालने में दर्शन होंगे। इस अवसर पर बरसाना और नंदगांव वाले बधाई और ढाढिन के पद गाएंगे। शाम को पांच बजे मंदिर से राधा का डोला निकाला जाएगा।

24 सितम्बर से यहां के वन व आस पास के गांवों में ब्रज की बूढ़ी लीलाओं का उत्सव प्रारंभ हो जाएगा। इसके तहत 24 सितम्बर नवमी तिथि को मोरकुटी पर मयूर लीला होगी। शाम को गहवरवन में रास लीला का मंचन होगा। 25 सितम्बर ो विलासगढ़ पर रासविलास लीला, झूला लीला, शंकर लीला का मंचन होगा।

26 सितम्बर एकादशी को प्रात: बरसाना की कुंजों में माखन चोरी लीला, दोपहर में सांकरी गली में चोटी बंधन लीला, शाम को गाजीपुर के प्रेम सरोवर में डोंगा लीला, 27 सितम्बर द्वादशी को ऊंचागांव में ललिताजी का श्रीकृष्ण के साथ विवाह उत्सव, शाम को प्रियाकुंड में डोंगा लीला का आयोजन होगा। 28 सितम्बर को प्रात: राधाजी का छटी उत्सव होगा।

इसके तहत सुदामा चौक स्थित वृषभानजी मंदिर में छटी पूजन और बधाई गायन होगा। प्रात: 10 बजे सांकरी खोर में दानलीला होगी। उसके बाद दोपहर में कुश्ती दंगल होगा। 29 सितम्बर को नागाजी की साधना स्थली कदम खंडी में केस सुरझाने की लीला होगी। 30 सितम्बर को करहला गांव में महारास लीला का आयोजन होगा। इसके अलावा वृषभानजी मंदिर, जयपुर मंदिर, दानगढ़, मानगढ़, विलासगढ, गोपालजी मंदिर एवं श्यामाश्याम मंदिर में राधाष्टमी के आयोजन होंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.