Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाराष्ट्र में सांप्रदायिक बवाल: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद आगजनी-पथराव, सतारा में इंटरनेट बंद

by manish • September 11, 2023
Advertisement
Ad

मुंबई।  महाराष्ट्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। आगजनी और पथराव की यह घटना सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हुई। घटना रविवार की देंर रात सतारा की है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र का इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पुलिस ने किसी प्रकार की अफवाह या फर्जी सूचना फैलाने वालों को सख्त हिदायत दी है।

सतारा पुलिस ने बताया कि रविवार की रात में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प अचानक शुरू हुई। यह हिंसा, सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के कारण हुई। हिंसा की शुरूआत जिले के खटाओ तहसील के पुसेसवाली गांव में हुई। हिंसा का कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

लोगों के एक समूह को व्यस्त सड़क पर भागते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि कोई उन लोगों को पीछे से दौड़ा रहा। वीडियो में सड़क काफी व्यस्त दिख रही। होटल्स और अन्य दूकानें खुली हैं। पुलिस जीप भी खड़ी है। कुछ वीडियो में आगजनी भी दिख रही है। कई क्षतिग्रस्त घर भी दिख रहे हैं। सड़कों पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हालत में दिख रहे। कई जली हुई गाड़ियां भी वीडियो में देखी जा सकती है।

गांव में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। जगह-जगह सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थितियां पूरी तरह नियंत्रण में है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.