Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा महानगर के कार्यकर्ता

by manish • September 14, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से आयोजित मेरी मिट्टी मेरा देश का कार्यक्रम में भाजपाइयो ने इकट्ठे होकर कृष्णापुरी, रोटी गोदाम तथा मैनागढ़ आदि क्षेत्र में घर-घर गए और कलश में प्रत्येक घर से मिट्टी और चावल एकत्रित किए।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि यह देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित अभियान है। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीजेपी नेताओं ने शपथ लिया कि भारत को 2047 तक आत्म निर्भर, विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। कार्यक्रम में संजय गोविल, विजय शर्मा, पंकज चतुवेर्दी, श्याम शर्मा तरुण सैनी मुरारी सैनी प्रकाश पाल, पूर्व सभासद लक्ष्मण पाल आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.