Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

1000 करोड़ क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में फंसा गोविंदा का नाम

by Raju Chaurasia • September 14, 2023
Advertisement
Ad

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा से जुड़ी एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्टर अब एक बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। गोविंदा ने कड़ी मेहनत कर इंडस्ट्री में आज इतना नाम कमाया है कि बच्चा-बच्चा एक्टर को पहचानता है। लेकिन अब लगता है एक्टर का यही नाम बदनाम होने वाला है। क्योंकि अब गोविंदा एक बड़े स्कैम के फंस गए हैं। बता दें, गोविंदा का विवादों से पुराना नाता है। एक बार फिर वो एक बड़ी कंट्रोवर्सी का शिकार होते नजर आ रहे हैं।

एक बार फिर कंट्रोवर्सी में फसे गोविंदा

दरअसल, करोड़ों रुपये के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में अब गोविंदा से पूछताछ होगी। एक हजार करोड़ रुपये के ऑनलाइन घोटाले में अब ओडिशा क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) एक्टर सर सवाल-जवाब करने वाली है। जिसकी वजह से उनकी मुसीबत बढ़ने वाली है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, गोविंदा ने एक प्रमोशनल वीडियो में किसी कपंनी का प्रचार किया था जो कि पोंजी स्कैम करती है। वहीं, इस स्कैम का मुख्य आरोपी अभी EOW की गिरफ्त में है।

खबरों की मानें तो अधिकारियों ने बताया है कि Solar Techno Alliance (STA-Token) कई देशों में क्रिप्टो निवेश के बहाने ऑनलाइन पोंजी स्कैम में शामिल थी। वहीं, इस घोटाले में अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग शिकार हो चुके है। इन लोगों से करीब 1000 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। अब इसी सिलसिले में EOW एक्टर गोविंदा से पूछताछ करेगी।

EOW Inspector General J. N. Pankaj ने इस मामले में कहा, “हम फिल्म स्टार गोविंदा से पूछताछ करने के लिए जल्द ही एक टीम मुंबई भेजेंगे, उन्होंने जुलाई में गोवा में STA’s के ग्रैंड फंक्शन को अटेंड किया था और कुछ वीडियो में कंपनी को प्रमोट भी किया था।”

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.