Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सांसद राघव चड्ढा की शादी की डिटेल आई सामने ,नाव पर जाएंगे दुल्हन परिणीति को लेने

by manish • September 16, 2023
Advertisement
Ad

नई दिल्लीी आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी की डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। इनकी शादी राजस्थान के उदयपुर स्थित होटल लीला पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाज के साथ होगी, वहीं इस दौरान कई चीजें देखने को मिलेंगी, जो फैन्स के दिलों में रोमांच पैदा करने वाली हैं।

जयपुर में होगी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी-

गौरतलब है कि 11 नवंबर 1988 को सेंट्रल दिल्ली में जन्मे राजनेता (आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद) राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आगामी 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी की रस्माें के लिए राजस्थान के उदयपुर स्थित होटल लीला पैलेस को बुक किया गया है। इसी के साथ इस हाई प्रोफाइल शादी की दूसरी जानकारियां भी अब उजागर हो चुकी हैं।

सूत्रों की मानें तो पहले पिछोला झील के बीच स्थित होटल ताज में राघव की सेहराबंधी होगी। इसके बाद दुल्हन परिणीति को लेने के लिए राघव चड्ढा की बारात ताज होटल से रवाना होगी। दरअसल, लीला पैलेस होटल पिछोला झील के पास स्थित है। इसके सुइट से झील, ताज होटल, सिटी पैलेस आदि को देखा जा सकता है।

दूल्हा-दुल्हन के कमरों के अलावा होटल में मेहमानों के लिए बुक किए गए सुइट्स को भी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, वहीं मेवाड़ी परम्परा के हिसाब से नावों की सजावट की तैयारियां जोरों पर हैं। खास बात यह है कि इस होटल में मेवाड़, मेवाड़ टेरिस और मारवाड़ तीन स्पेशल वेडिंग वेन्यू हैं। शादी की सभी रस्में इन्हीं में होंगी। उधर, आठ कैटेगरीज में बंटे होटल में कमरों का एक दिन का किराया 47 हजार से 10 लाख रुपए तक है।

इसके अलावा भी कई रोमांचक बातें इस शादी समारोह में सामने आने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार इस मधुर वेला को यादगार बनाने के लिए बारात अपने शाही अंदाज के लिए जानी जाती रॉयल गणगौर नाव में जाएगी। होटल लीला को सजाने के लिए कोलकाता और दिल्ली से खास किस्म के फूल मंगवाए जाएंगे। शादी के दिन सफेद फूल इस्तेमाल किए जाएंगे, वहीं होटल को भी पर्ल व्हाइट थीम पर सजाया जाएगा।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.