Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Meditation Benefits ,जानें सही तरीका और फायदे

by manish • September 28, 2023
Advertisement
Ad

Meditation Benefits: ध्यान यानी मेडिटेशन एक क्रिया है, जिसमें व्यक्ति अपने मन को चेतना की एक विशेष अवस्था में लाने का प्रयास करता है। कई धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं में प्राचीन काल से ही ध्यान के अभ्यास किया जा रहा है। अगर इसका अभ्यास रोज़ किया जाए, तो इससे आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है और आप स्वस्थ महसूस करते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य को फायदा पहुंचता है

रिसर्च से पता चलता है कि ध्यान करना हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है। इसका अभ्यास आपका तनाव दूर करता है, बेचैनी कम करता है, उदारता बढ़ाता है, आत्म-जागरूकता और आत्म-सम्मान में सुधार करता है।

उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है

शोध में भी देखा गया है कि ध्यान का अभ्यास आपका जवां रखता है और उम्र बढ़ाता है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि ध्यान करने से तनाव कम होता जाता है। तनाव आपके शरीर पर नकारात्मक असर डालता है।

ध्यान करने से ऊर्जा बढ़ती है

ध्यान का अभ्यास आपके दिमाग को साफ करता है और जिससे आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं। ध्यान वेगस तंत्रिका को उत्तेजित कर सकता है, जो सकारात्मक भावनाओं और आराम को बढ़ावा देता है।

बेचैनी और अवसाद को दूर करता है

ध्यान करने से बेचैनी और अवसाद के लक्षणों से आराम मिलता है। यह शरीर में प्राण के स्तर को बढ़ाता है और आयुर्वेद के मुताबिक, जैसे प्राण का स्तर बढ़ता है, वैसे ही बेचैनी कम होने लगती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.