Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अगले महीने इन तीन राशियों को मंगल—केतु दिलाएंगे छप्परफाड़ पैसा

by Raju Chaurasia • September 29, 2023
Advertisement
Ad

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक अक्टूबर का महीना ग्रह-गोचर की दृष्टि से अत्यंत खास है। दरअसल इस महीने में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। जिसमें केतु और मंगल का भी राशि परिवर्तन शामिल है। अक्टूबर महीने में मंगल देव तुला राशि में मौजूद रहेंगे। यहां पर केतु का भी युति योग बनेगा। मंगल देव 3 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में ग्रहों का यह युति योग कुछ राशियों के लिए भाग्यवर्धक साबित होगा। आइए जानते हैं कि अक्टूबर में होने तुला राशि में मंगल-केतु की युति किन राशियों के लिए शुभ है।

कन्या राशि : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर में बनने वाला केतु-मंगल का युति योग कन्या राशि के जातकों के लिए भाग्यवर्धक है। ऐसे में इस दौरान केतु और मंगल देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। नौकरी और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही इस दौरान कई स्रोतों से धन लाभ होगा। इसके साथ ही परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस में किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि : केतु-मंगल का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए मंगलकारी माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान बिजनेस में किए गए आर्थिक निवेश का रिटर्न मिलेगा। इसके साथ नौकरी में प्रगति का भी योग बनेगा। किसी साथी से अचानक धन लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर केतु-मंगल का युति योग सिंह राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा।

कुंभ राशि : ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, केतु-मंगल का युति योग कुंभ राशि वालों के लिए शुभ है। अक्टूबर महीने में बनने वाला यह युति योग धनकारक साबित होगा। ऐसे में इस दौरान कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। नौकरी और बिजनेस में खूब तरक्की होगी। शादीशुदा जिंदगी में लाइफ पार्टनर से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। जिससे घर में खुशहाली नजर आएगी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.