Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

by manish • October 12, 2023
Advertisement
Ad

सर्दी के मौसम (Winter) में अक्सर डैंड्रफ की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह आप घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं.

सर्दियों  (Winter Season)  में अधिकतर लोगों को रूसी (Dandruff) की समस्या का सामना करना पड़ता है. गहरे रंग के कपड़ों पर सफेद फ्लेक्स हमें कई बार शर्मिंदा भी करते हैं. रूसी से छुटकारा पाने के लिए बाजार में बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध हैं. लेकिन ये केमिकल से भरे होते हैं. इसका असर ज्यादा दिन तक नहीं रहता है साथ ही आपके बालों (Hair Care) को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. घरेलू उपचार हमेशा से ही एक बेहतरीन विकल्प रहा है इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. आप डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं इसमें दही, नीम का पानी और नारियल का तेल आदि शामिल है.

घरेलू नुस्खे – Hair Care Tips

नीम का पानी

इसके लिए आपको कुछ सूखे नीम के पत्ते और 4 बड़े चम्मच जैतून के तेल की जरूरत होगी. नीम के पत्तों को एक घंटे तक उबालें जब तक कि ये पेस्ट न बन जाए. इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद पानी से धो लें.

नारियल और शहद का स्कैल्प स्क्रब

डैंड्रफ से राहत पाने के लिए आप नारियल और शहद भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको 2 चम्मच नारियल का तेल, 2 चम्मच जैतून का तेल, 2 चम्मच शहद और 3 चम्मच दही की जरूरत पड़ेगी. मध्यम स्थिरता का पेस्ट पाने के लिए सामग्री को एक कटोरे में मिलाएं. इससे अपने स्कैल्प पर मसाज करें और 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें. माइल्ड शैम्पू की मदद से इसे धो लें.

यह भी पढ़ेः -स्वास्थ्य सुझाव,फिट रहने के लिए हर किसी को करनी चाहिए ये एक्सरसाइज

दही

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डैंड्रफ को दूर करने में मदद करता है. ये बालों (Hair Care)को जड़ से मजबूत भी करता है. इसके लिए आवश्यकता अनुसार दही लें. इसे आपने सिर पर लगाएं. हल्के हाथों से 4 मिनट मसाज करें. इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें. कुछ देर बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें.

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.