Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विश्व पोषण दिवस पर जीएल बजाज सोशल क्लब में परिचर्चा

by manish • October 16, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है लेकिन नहीं रह पाता। हम अपने आस-पास अक्सर देखते हैं कि कुछ लोग जरूरत से ज्यादा मोटे और कुछ जरूरत से ज्यादा पतले या कमजोर होते हैं। कई बच्चे छोटी उम्र में ही मोटापे के साथ कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। कुछ बच्चे काफी कमजोर या पतले होने की वजह से बीमारियों से ग्रसित होते हैं। यह सब संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन न करने से होता है। यब बातें विश्व पोषण दिवस पर जीएल बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित परिचर्चा में पोषण विशेषज्ञ और फिटनेस प्रशिक्षक संजय जोशी ने छात्र-छात्राओं को बताईं।

जीएल बजाज सोशल क्लब (पहला कदम) द्वारा जीवन में संतुलित आहार की आवश्यकता विषय पर आयोजित परिचर्चा में फिटनेस कोच संजय जोशी ने बताया कि शरीर को प्रोटीन, काबोर्हाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज-लवण जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। संतुलित आहार नहीं लेने से शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है।

संतुलित आहार न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि लम्बी उम्र प्रदान करता है। यह व्यक्ति के वजन को संतुलित रखने में भी मददगार होता है। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार के एक नहीं अनेक फायदे हैं। इससे व्यक्ति के शरीर में उन सभी पोषक तत्वों की पूर्ति होती है जो उसे स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए जरूरी हैं।संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने कहा कि संतुलित आहार अनेक रोगों और संक्रमण को रोकने में सहायक होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।

सहायक प्रोफेसर, ईसीई और सोशल क्लब समन्वयक आशीष अग्रवाल ने मुख्य अतिथि संजय जोशी का स्वागत किया। संतुलित आहार की आवश्यकता विषय पर एक प्रश्नोत्तरी में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता का विजेता छात्र लव खन्ना (बी.टेक प्रथम वर्ष, सीएसई) रहा। अंत में संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने फिटनेस प्रशिक्षक संजय जोशी को स्मृति चिह्न भेंट किया। सहायक प्रोफेसर, एमबीए और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. तनुश्री गुप्ता ने आभार जताया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.